कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) का दर्जा दिये जाने के उपलक्ष्य में 2022 में दुर्गा पूजा उत्सव 10 दिन पहले से शुरू हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री यहां तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा, ‘यह सम्मान हमारे दृढ़ संकल्प, हमारी दृढ़ता का परिणाम है… यह दुर्गा पूजा जैसे अनूठे त्योहार की मान्यता है, जो दुनियाभर में अद्वितीय है।’
बनर्जी ने कहा, ‘यह पूजा समितियों के सदस्यों की भी सफलता है, जो इतनी मेहनत और लगन से काम करते हैं।’
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons