रविवार की पाबंदियां छह फरवरी को भी जारी रहेंगी, केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति: विजयन

तिरुवनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए रविवार को आवागमन पर पाबंदियां, छह फरवरी को भी जारी रहेंगी।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा कि रविवार को केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी और जिलेवार प्रतिबंध जारी रहेंगे।

कोविड की स्थिति पर आहूत समीक्षा बैठक में विजयन ने कहा कि कोविड के गंभीर मरीजों को उपचार से मना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: