भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए), मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बोलते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने और विनियमित करने, स्थिरता सुनिश्चित करने और देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में RBI के प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने देश के आर्थिक ताने-बाने को मजबूत बनाए रखने और देश के वित्तीय परिदृश्य को आकार देने के लिए RBI को बधाई दी। उन्होंने देश भर में 1,65,000 डाकघरों के अपने विशाल नेटवर्क के साथ वित्तीय समावेशन की दिशा में भारतीय डाक द्वारा निभाई गई भूमिका पर भी प्रकाश डाला। डाकघर बचत बैंक (POSB) ने बचत योजनाओं की पेशकश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जबकि पारंपरिक मनीऑर्डर सेवा iMoney Order में विकसित हुई है, जिससे धन हस्तांतरण तेज, अधिक सुविधाजनक और अधिक किफायती हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को कोलकाता में इसके प्रतिष्ठित भवन में की गई थी। राष्ट्र को समर्पित सेवा के नौ दशक पूरे करने के साथ ही, RBI वित्तीय प्रणाली में स्थिरता, विश्वास और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है। मौद्रिक नीति, मुद्रा प्रबंधन, सरकारी ऋण प्रबंधन और वित्तीय विनियमन की अपनी मुख्य जिम्मेदारियों से परे, RBI वित्तीय समावेशन, उपभोक्ता जागरूकता और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करता है।यह विशेष डाक टिकट भारत की आर्थिक वृद्धि में संस्था के महत्वपूर्ण योगदान और वित्तीय प्रबंधन के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता को श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करता है।
इस अवसर पर जारी विशेष डाक टिकट RBI की प्रतिष्ठित विरासत को दर्शाता है, जो इसके नौ दशकों की यात्रा का प्रतीक है। टिकट पर कोलकाता में रिजर्व बैंक के मूल मुख्यालय को प्रमुखता से दिखाया गया है, जहां इसे पहली बार स्थापित किया गया था, साथ ही मुंबई में इसके वर्तमान मुख्यालय को भी दिखाया गया है, जो वर्षों में इसके विकास को दर्शाता है। इसमें आरबीआई के विशेष रूप से डिजाइन किए गए 90 साल के लोगो को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिस पर “स्थिरता। विश्वास। विकास” लिखा है, जो इसके मूलभूत सिद्धांतों और राष्ट्र के आर्थिक ढांचे में निरंतर योगदान को दर्शाता है।https://x.com/IndiaPostOffice/status/1
906972522559705340/photo/2