राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे

मुंबई, गायक राहुल वैद्य और टीवी अदाकारा दिशा परमार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।

दोनों ने ट्विटर पर एक साझा बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। राहुल और दिशा ने कहा, ‘‘ परिवार के आर्शीवाद के साथ, हम यह खास खबर आपके साथ साझा कर काफी खुश हैं कि हम 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्यार के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए हमें आपके स्नेह और दुआओं की जरूरत है।’’

राहुल ने पिछले साल रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ में दिशा से अपने प्यार का इजहार किया था और शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों पहले फरवरी अंत में शादी करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उन्होंने शादी स्थगित कर दी थी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: