रूसी जिम्नास्टिक स्टार अलेक्जेंड्रा सर्गेयेवना सोलातोव ने संन्यास की घोषणा की है। सोल्तोवा चार बार की विश्व चैंपियन और तीन बार की यूरोपीय चैंपियन है।
22 वर्षीय सोलातोवा ने कहा कि आज मैं इस मुकाम पर हूं कि मुझे अफसोस और दुखी होने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। जो मैंने हासिल किया है वह सपने में भी नहीं सोच सकती। उन्होंने स्वीकार किया कि जिमनास्टिक उनके जीवन में रहेगा चाहे जो भी हो जाए मैं जिमनास्टिक नहीं छोड़ रही हूं। मैंने हमेशा कहा कि मै थी और मैं रहूंगी। जिमनास्टिक मेरा जीवन मेरा प्यार, मेरा जुनून है यह मेने जीवन से कभी भी नहीं जाएगा।
मेरी अभी उम्र 22 साल है मेरे पास पूरा जीवन है और मेरे पास कई योजनाए, लक्ष्य आर इच्छाएं हैं,कई मायनों में वे जिमनास्टिक से जुड़े हुए हैं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि मैं आगे सब कुछ महसूस कर पाउंगी। ऐसा करने के लिए मुझे पूरी तरह से स्वस्थ होना होगा और मैं अपना अधिकांश जीवन जिमनास्टिक को समर्पित करती हूं।