रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

राष्ट्रपति के सहयोगी और रूसी संघ के समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष श्री निकोलाई पात्रुशेव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मज़बूत करने, जिसमें कनेक्टिविटी, कौशल विकास, जहाज निर्माण और नीली अर्थव्यवस्था में सहयोग के नए अवसर शामिल हैं,

पर विचारों का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को हार्दिक बधाई दी और कहा कि वह अगले महीने भारत में उनकी मेज़बानी के लिए उत्सुक हैं।https://x.com/narendramodi/status/1990807066513191045/photo/1l

%d bloggers like this: