रेखा गुप्ता ने आज़ादपुर मंडी में जिला समाज कल्याण कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज़ादपुर मंडी के सामने इंद्रा नगर स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया।दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यालय से क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों को सीधा लाभ होगा।

रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी आवश्यक सेवाएँ समय पर और सरल तरीके से हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचें। इसी उद्देश्य से हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।”

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, विधायक राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।रवींद्र इंद्राज सिंह ने कहा, “सरकार का दृढ़ संकल्प है कि आवश्यक सुविधाएँ हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक समयबद्ध, सरल और सम्मानजनक तरीके से पहुँचें।

यह नया भवन क्षेत्र के लोगों के सशक्तिकरण को नई शक्ति प्रदान करेगा और सामाजिक सेवाओं की गति को बढ़ाएगा।” https://x.com/bjpravinder16/status/1990697145695912080/photo/2

%d bloggers like this: