चेन्नई, आपूर्ति श्रृंखला समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी रेडिंगटन इंडिया देश में 4,000 से अधिक खुदरा दुकानों में ऐपल इंक के नए उत्पादों – आईफोन 14 और 14 प्लस को बेचेगी।
कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। चेन्नई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेडिंगटन ने आईफोन की नई श्रृंखला के लिए निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है।
रेडिंगटन ने कहा कि वह स्मार्टफोन की बिक्री के अलावा 2,800 से अधिक खुदरा दुकानों में ऐपल वॉच सीरीज-8, ऐपल वॉच अल्ट्रा, ऐपल वॉच एसई भी बेचेगी।
कंपनी ने बताया कि एयरपॉड्स प्रो को पेशकश से पहले बुक किया जा सकता है और यह 23 सितंबर से उपलब्ध होगा।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/TheStreet/status/1567560707759038466/photo/1