लीवरपूल ने विश्व कप क्वालीफायर के लिए सालाह को रिलीज करने से इनकार किया

काहिरा, लीवरपूल ने कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी पाबंदियों के कारण मोहम्मद सालाह को मिस्र के आगामी विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के लिए रिलीज करने से इनकार कर दिया। देश के फुटबॉल संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मिस्र यात्रा करने वालों के लिए ब्रिटेन की लाल सूची में हैं जिसके कारण सालाह को काहिरा से लौटने पर पृथकवास से गुजरना होगा और दो प्रीमियर लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

मिस्र को दो सितंबर को काहिरा में अंगोला से भिड़ना है जबकि टीम तीन दिन बाद फ्रांसविले में गेबोन से भिड़ेगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Flickr

%d bloggers like this: