लेवांडोव्स्की ने बार्सिलोना और बेंजेमा ने रियाल मैड्रिड को जीत दिलाई

मैड्रिड, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वल्लाडोलिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

इस अनुभवी स्ट्राइकर ने बायर्न म्युनिख से बार्सिलोना के साथ जुड़ने के बाद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। बार्सिलोना के कोच झावी हर्नाडेज ने भी कहा कि लेवांडोव्स्की असाधारण प्रदर्शन कर रहा है।

बार्सिलोना अगर लेवांडोव्स्की पर निर्भर है तो रियाल मैड्रिड का दारोमदार करीम बेंजेमा पर टिका है। पिछले कई वर्षों से टीम के मुख्य स्ट्राइकर रहे बेंजेमा ने फिर से अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को दूसरी टीम के घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी जीत दिलाई।

बेंजेमा ने दो गोल दागे। उन्होंने 88वें ने पहला गोल दागा और फिर इंजरी टाइम में दूसरा गोल करके मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड को एस्पेनयोल पर 3-1 से जीत दिलाई।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: