विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 10 दिसंबर को नई दिल्ली में जर्मन संसद के सदस्यों से मुलाकात की। मिस्री ने जर्मन संसद के जिन सदस्यों से मुलाकात की, उनमें एंड्रियास श्वार्ज, इंगो गेडेचेंस, गेसिन लोट्ज़ और सेबेस्टियन शेफ़र शामिल थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने जर्मन सांसदों – एंड्रियास श्वार्ज, इंगो गेडेचेंस, गेसिन लोट्ज़ और सेबेस्टियन शेफ़र के साथ आपसी महत्व के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज नई दिल्ली में जर्मन संसद के सदस्यों एंड्रियास श्वार्ज, इंगो गेडेचेंस, गेसिन लोट्ज़ और सेबेस्टियन शेफ़र से मुलाकात की। अपनी बातचीत में उन्होंने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया और आपसी महत्व के समकालीन वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।” https://x.com/MEAIndia/status/1866415553491157333/photo/1