विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया

इम्फाल, कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष केएच रतनकुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

नेता ने बताया कि इस्तीफा पत्र के अनुसार, उन्होंने पद छोड़ दिया लेकिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

कांग्रेस की राज्य इकाई के एक अन्य उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो नौ जनवरी को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे।

पूर्व शिक्षा मंत्री सिंह ने 2017 में मायांग इंफाल निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले चुनाव में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुने गए पार्टी के 28 नेताओं में से 16 ने पार्टी छोड़ दी है।

राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 27 फरवरी और तीन मार्च को होगा।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: