विशेषज्ञ जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के लिए रवाना: आईएईए के प्रमुख

बर्लिन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने सोमवार को कहा कि वह और उनके विशेषज्ञ यूक्रेन के जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र ‘‘के लिए निकल चुके हैं।’’

ग्रोसी लंबे समय से जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र में उनके विशेषज्ञों के जाने के लिए अनुमति मांग रहे थे।

यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के शीघ्र बाद रूसी सैन्यबलों ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया था।

ग्रोसी ने ट्वीट, ‘‘ आखिर वह दिन आ गया। सहयोग एवं सहायता मिशन…रवाना हो चुका है।’’

ग्रोसी ने 13 अन्य विशेषज्ञों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हमें यूक्रेन और यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र की रक्षा करनी होगी। इस मिशन की अगुवाई करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं… जो इस सप्ताह के अंत तक जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पहुंच जाएगा।’’

आईएईए ने ट्वीट किया कि विशेषज्ञ संयंत्र को भौतिक रूप से हुए नुकसान का आकलन करेंगे, ‘‘ सुरक्षा प्रणालियों की कार्यक्षमता का पता लगाएंगे’’ और कर्मचारियों की स्थिति सहित अन्य चीजों का मूल्यांकन करेंगे।

रूस और यूक्रेन ने इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में या उसके आस-पास हाल ही में रॉकेट तथा तोपों से हमलों का दावा किया है। इन हमलों से विकिरण का रिसाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञों के जल्द वहां पहुंचने की खबर बेहद महत्वपूर्ण है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: