विशेष आवश्यकता वाले बच्चे दिल्ली मेट्रो में यात्रा

12 दिसंबर को, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के एक समूह ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। बच्चे एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से थे।

दिल्ली मेट्रो में इन विशेष बच्चों की यात्रा के वीडियो और तस्वीरें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट की थीं। डीएमआरसी ने एक्स पर लिखा, “आज, डीएमआरसी ने मेट्रो में सवारी के लिए एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के विशेष बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ इस अनुभव का भरपूर आनंद लिया।”

डीएमआरसी ने यह भी कहा कि वह मेट्रो को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से ऐसे आयोजन करता रहता है। डीएमआरसी की एक्स पोस्ट को एक्स पर 9000 से अधिक इंप्रेशन मिले।

%d bloggers like this: