वैश्विक वन संसाधन आकलन (GFRA) 2025 के अनुसार, कुल वन क्षेत्रफल के मामले में भारत विश्व में 9वें स्थान पर

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन आकलन (GFRA) 2025 के अनुसार, भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और कुल वन क्षेत्रफल के मामले में 9वें स्थान पर पहुँच गया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने ‘X’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटनाक्रम की जानकारी दी।पिछले मूल्यांकन में भारत 10वें स्थान पर था।

मंत्री महोदय ने बताया कि देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान भी बनाए रखा है, जो सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।यादव ने कहा कि यह उल्लेखनीय प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता को रेखांकित करती है,

जिनका उद्देश्य वन संरक्षण, वनीकरण और समुदाय-नेतृत्व वाली पर्यावरणीय कार्रवाई है।प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के आह्वान और पर्यावरण जागरूकता पर उनके निरंतर ज़ोर ने देश भर के लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया है।यह बढ़ती जन भागीदारी एक हरित और सतत भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की एक मजबूत भावना को बढ़ावा दे रही है।

मंत्री महोदय ने कहा कि यह उपलब्धि मोदी सरकार की वन संरक्षण और संवर्धन हेतु योजना और नीतियों तथा राज्य सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।वैश्विक वन संसाधन आकलन 2025, वन संसाधनों के दीर्घकालिक रुझानों और जैव विविधता, जलवायु और सतत भूमि उपयोग सहित वैश्विक लक्ष्यों और उद्देश्यों से उनके संबंधों को समझने के लिए एक आवश्यक संसाधन है।

अपनी पारदर्शी कार्यप्रणाली और व्यापक दायरे के साथ, वैश्विक वन संसाधन आकलन 2025, आधिकारिक राष्ट्रीय आँकड़ों पर आधारित एकमात्र विश्वव्यापी आकलन है। इसलिए, यह नीति निर्माताओं, वन अधिकारियों, शोधकर्ताओं और दुनिया के वनों के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जानने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए आँकड़ों का सबसे प्रामाणिक वैश्विक स्रोत है।https://en.wikipedia.org/wiki/Forestry_in_India#/media/File:Flora_of_Chaiturgarh_forest_hills_Korba_,_Chhattisgarh.jpg

%d bloggers like this: