शाहरुख खान ने चेन्नई में ‘जवान’ की शूटिंग पूरी की

चेन्नई, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग का चेन्नई शेड्यूल पूरा कर लिया है।

अभिनेता ने बताया कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत भी अतली निर्देशित इस फिल्म की सेट पर आए थे।

यहां अभिनेत्री नयनतारा और अभिनेता विजय सेतुपति के साथ लंबे समय तक शूटिंग कर रहे शाहरुख ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें खूब मजा आया। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलिज एंटरटेनमेंट कर रही है।

अभिनेता ने शुक्रवार की रात ट्वीट किया, ‘‘आरईसीटीम 30 दिनों तक मजा आ गया। थलाईवर (रजनीकांत) हमारे सेट पर आए, नयनतारा के साथ फिल्म देखी, अनिरुद्ध के साथ पार्टी की, विजय सेतुपति के साथ लंबी चर्चा की, विजय ने मुझ अच्छा खाना खिलाया। मेजबानी के लिए शुक्रिया अतली और प्रिया, अब मुझे चिकन65 की रेसपी सीखनी पड़ेगी।’’

निर्देशक ने बताया कि ‘जवान’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग जल्दी ही मुंबई में होगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: