चंद्रपुर, भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना का गुट गठबंधन कर स्थानीय चुनाव लड़ेगा।
बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा कि नगर निकायों, परिषदों, शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव में गठबंधन की विजय होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के मिशन 2024 के तहत, केंद्रीय मंत्री लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी चंद्रपुर का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “चंद्रपुर में विधानसभा की छह सीटें हैं। मंत्री पुरी 22 और 23 सितंबर को दौरा करेंगे।”
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons