सितंबर में आयोजित की जाएगी लद्दाख मैराथन

नयी दिल्ली, विश्व में सबसे ऊंचाई वाले स्थान पर होने वाली प्रतिष्ठित लद्दाख मैराथन इस साल 10 से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

एआईएमएस से प्रमाणित लद्दाख मैराथन को दुनिया की सबसे चुनौती पूर्ण मैराथन माना जाता है जिसमें सिल्क रूट अल्ट्रा (122 किमी) और खारदुंग ला चैलेंजर अल्ट्रा रेस (72 किमी) आकर्षण का केंद्र होंगे। खारदुंग ला में 17618 फीट की ऊंचाई पर होने वाली इन दोनों दौड़ में मैराथन और अल्ट्रा मैराथन का अनुभव रखने वाले धावक ही भाग ले सकते हैं।

इस मैराथन के लिए पंजीकरण गुरुवार से शुरू हो गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

दो अल्ट्रा मैराथन के अलावा इसमें मैराथन (42 किमी) हाफ मैराथन (21 किमी) 11.2 किमी की दौड़ और पांच किमी की दौड़ भी शामिल हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘सभी धावकों के लिए वातावरण के अनुकूल होना अनिवार्य है। अल्ट्रा मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को दौड़ के दिन से कम से कम 10 दिन पहले लेह पहुंचना होगा।’’

’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: