सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 पांच जून को आयोजित होगी: आयोग

नयी दिल्ली, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को कहा कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन पांच जून को होगा।

आयोग ने कहा कि परीक्षा के माध्यम से लगभग 861 पदों को भरा जाएगा, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए 34 सीटें रिक्त हैं।

आयोग ने कहा कि कैडर नियंत्रण प्राधिकारों से रिक्तियों की सटीक संख्या ज्ञात होने के बाद रिक्त पदों की संख्या बदल भी सकती है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: