सीबीआई ने 60,000 करोड़ रुपये के पर्ल्स समूह घोटाले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 60,000 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में 24 लोगों के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। यह पोंजी योजना कथित तौर पर पर्ल्स समूह द्वारा चलाई जा रही थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल किये गये आरोपपत्र में केंद्रीय एजेंसी ने तीन कंपनियों, पर्ल्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, एआरएसएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लिमिडेड और जैन इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को भी नामजद किया है।

पूरक आरोपपत्र में 11 आरोपी कारोबारियों को नामजद किया गया है जिन्हें 22 दिसंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई प्रवक्ता आर.सी. जोशी ने कहा कि यह आरोप है कि पर्ल्स समूह की कंपनियों ने अवैध रूप से विभिन्न निवेश

योजनाएं चला कर देशभर के 5.5 करोड़ निवेशकों से कथित तौर60,000 करोड़ रुपये (लगभग) एकत्र किए, जबकि इसके लिए कोई सांविधिक मंजूरी नहीं थी तथा निवेशकों को कथित तौर पर चूना लगाने के इरादे से ऐसा किया गया था।

इन तीन कंपनियों के अलावा पर्ल्स समूह के अधिकारियों और कारोबारियों सहित कुल 24 लोगों को भी आरोपपत्र में नामजद किया गया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: