सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत मेट्रो लूप कॉरिडोर का निर्माण करेगा डीएमआरसी

नयी दिल्ली, सेंट्रल विस्टा पुन:विकास परियोजना के तहत बनने वाले नये भवनों तक पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) तीन किलोमीटर लंबे भूमिगत मेट्रो लूप कॉरिडोर का निर्माण करेगा।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नयी सर्कुलर लाइन पर चार मेट्रो स्टेशन होंगे और इसे मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर-येलो लाइन और वायलेट लाइन से अलग बनाया जाएगा।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का शिलान्यास दिसंबर, 2020 में हुआ था। इस परियोजना के तहत संसद के लिए नये त्रिभुजाकार भवन और समान केन्द्रीय सचिवालय का निर्माण शामिल है। इस परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक के रास्ते (राजपथ) को भी बेहतर बनाने और वहां अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है।

डीएमआरसी और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने सोमवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये जिसके अनुसार मेट्रो लूप के निर्माण के लिए डीएमआरसी तकनीकी सहायता और अन्य सेवाएं मुहैया कराएगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: