सोनी लिव, स्टूडियो नेक्स्ट के व्यवसाय प्रमुख होंगे दानिश खान

नयी दिल्ली, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने बताया कि सोनी लिव और स्टूडियो नेक्स्ट के अगले व्यवसाय प्रमुख दानिश खान होंगे। वह खासतौर से डिजिटल पेशकश पर ध्यान देंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि नीरज व्यास हिंदी सामान्य मनोरंजन चैनलों सैट, सब, पल और हिंदी फिल्मों के व्यवसाय प्रमुख के रूप में हिंदी भाषा के मनोरंजन की देखरेख करेंगे।

             खान और व्यास सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन पी सिंह को रिपोर्ट करेंगे। ये नियुक्तियां एक जून 2023 से प्रभावी होंगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: