हांगकांग, हांगकांग में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 34,466 नए मरीज मिले जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़ी है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
इससे पहले हांगकांग के नेताओं ने लॉकडाउन को अवास्तविक बताया था। हांगकांग में मुख्य तौर पर वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के कारण मामले बढ़ रहे हैं। दैनिक मामले एक हफ्ते में चार गुना बढ़ गए हैं जो पहले 7500 थे।
शहर के स्वास्थ्य संरक्षण केंद्र के प्रधान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हर तीन दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, “ हमें लगता है कि मामले अभी बढ़ना जारी रहेंगे।”
शहर में सोमवार को 87 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 67 का कोविड रोधी टीकाकरण नहीं हुआ था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सरकार ऐसे उपाय लागू कर सकती है जिसके तहत लोगों से घर में रहने को कहा जाए।
हांगकांग की स्वास्थ्य मंत्री सोफिया चान ने सोमवार को एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए लॉकडाउन की संभावना और बड़े पैमाने पर जांच करने की क्षमता पर चर्चा कर रही है। एपी नोमान माधव माधव 2802 2020 हांगकांग
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons