हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 82 साल की उम्र में बनने जा रहे हैं पिता

लॉस एंजिलिस, हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो और उनकी प्रेमिका एवं निर्माता नूर अलफल्लाह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।  पचीनो के प्रतिनिधियों ने ‘पीपल मैगजीन’ से इस खबर की पुष्टि की। अल पचीनो (82) और नूर (29) अप्रैल 2022 से साथ हैं। फिल्म ‘गॉड फादर’ के अभिनेता की यह चौथी संतान होगी। अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं की है और उनकी बाकी तीन संतानें भी उनकी पूर्व प्रेमिकाओं से हैं।

             पचीनो के ‘द गॉडफादर’ और ‘हीट‘ के सह-कलाकार रॉबर्ट डी नीरो (79) ने भी कुछ सप्ताह पहले खुलासा किया था कि उनकी सातवीं संतान हुई है।        

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: