2025 तक दिल्ली में 80 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2025 तक दिल्ली में करीब 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक से चलाई जाएंगी और ई-बसों के अधिग्रहण से शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी 300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। दिल्ली की सड़कों पर वर्तमान में 7,379 बसें चल रही हैं, जो पिछले 75 वर्षों में सड़कों पर चलने वाली बसों की सबसे अधिक संख्या है। कई वर्षों से नई बसें नहीं खरीदी गईं और इस पर हमसे पूछताछ भी की गई।” उन्होंने राजघाट डिपो में एक समारोह में 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

7,379 बसों में से 4,000 से अधिक दिल्ली परिवहन निगम द्वारा और 3,000 से अधिक डीआईएमटीएस द्वारा संचालित की जा रही हैं। केजरीवाल ने यह भी साझा किया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा लगभग 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन किया जा रहा है।

फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1609836835496415232/photo/2

%d bloggers like this: