दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली में उसके एक प्रमुख चेहरे मतीन अहमद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
मतीन अहमद सीलमपुर से 5 बार विधायक रह चुके हैं। आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद मतीन अहमद को पार्टी में शामिल करवाया। इससे पहले मतीन अहमद के बेटे और बहू आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अहमद का आप में स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा, “आज मतीन साहब सही पार्टी में शामिल हुए हैं। देर आए दुरुस्त आए। चौधरी साहब (अहमद) दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख शख्सियत हैं। जिस तरह से आम आदमी पार्टी अपने कामों के लिए जानी जाती है, चौधरी साहब ने भी अपने क्षेत्र में ऐसे ही कामों के लिए सम्मान अर्जित किया है।”
Photo : Wikimedia