नयी दिल्ली, भारतीय सेना की आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी पहल युवा महिला एथलीटों को सशक्त बनाएगी और खेलों में लैंगिक समानता और समावेशिता को बढ़ावा देगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने देश भर की युवा लड़कियों को निशानेबाजी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और भारोत्तोलन में प्रशिक्षित करने के लिए दो आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी (एजीएससी) स्थापित करने का फैसला लिया है। सेना ने बुधवार को ‘एक्स’ की गई एक पोस्ट में बताया था कि एजीएससी के लिए इंडक्शन रैली के उद्घाटन दिवस पर देश भर से भारी संख्या में लड़कियां शामिल हुईं। अधिकारियों ने कहा कि चयनित लड़कियों को अपनी क्षमता दिखाने और देश का नाम रोशन करने के लिए ‘राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर प्रतिस्पर्धा’ करने के लिए कठोर प्रशिक्षण लेना होगा। सेना ने पोस्ट में लिखा, ”अग्निवीर के लिए नामांकन करने वाली लड़कियां सीधे प्रवेश वाले गैर-कमीशन अधिकारी और जूनियर कमीशन अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए पात्र होंगी।” इसमें कहा गया,”सेना की यह पहल न केवल युवा महिला एथलीटों को सशक्त बनाएगी बल्कि खेलों में लैंगिक समानता और समावेशिता के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेना की पहल एजीएससी से उचित आयु की लड़कियों के बीच खेल को बढ़ावा और उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर प्राप्त होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आठ मार्च को कहा कि अप्रैल 2024 से एजीएससी पूरी तरह सुचारू रूप से चलेंगे। यह विकास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के साथ हुआ था। क्रेडिट…
Category: दिल्ली एनसीआर
आदर्श आचार संहिता के अनुरूप एमसीडी ने दिल्ली में 2,57,995 लाख बैनर पोस्टर होर्डिंग्स हटाए
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के…
आप ने दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली एलजी के पत्र की निंदा की
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के एलजी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे…
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से दो महिला छात्रों का कथित…
अवैध और अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई करेगी एमसीडी
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शहर में बिना अनुमति…
दिल्ली को विश्व की प्रदूषण राजधानी के रूप में टैग किया जाना राष्ट्रीय शर्म है : एलजी
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री…
जलवायु नेता कोपेनहेगन मंत्रिस्तरीय बैठक में सीओपी29 के लिए प्राथमिकताएं तय करेंगे
नयी दिल्ली, अजरबैजान में आयोजित होने वाले अगले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की प्राथमिकताओं पर…
नेहरू के दौर को ‘महान’ मानने की सोच से बाहर निकलने की जरूरत : जयशंकर
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार के कुछ प्रमुख…
उच्चतम न्यायालय ने रिश्वत मामले में तमिलनाडु में गिरफ्तार ईडी अधिकारी को अंतरिम जमानत दी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी अंकित तिवारी को बुधवार को अंतरिम…
प्रगति मैदान सुरंग 18 अप्रैल तक मरम्मत कार्यों के लिए आधी रात से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि प्रगति मैदान…