अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के बराबर रहेगा: गोयल

नयी दिल्ली, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया कि वैश्विक व्यापार में मंदी…

सरकार ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए शुरू किया पोर्टल

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र लोगों के लिए मंगलवार को एक पोर्टल ‘लॉन्च’ किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।  यह कदम सरकार द्वारा सीएए 2019 के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद आया है।  प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीएए-2019 के तहत नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 अधिसूचित कर दिये गये हैं और एक नया पोर्टल ‘लॉन्च’ किया गया है।’’ प्रवक्ता ने कहा सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।  मोबाइल ‘ऐप’ के माध्यम से आवेदन की सुविधा के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप ‘सीएए-2019’ भी जारी किया जाएगा। केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019…

झारखंड के राज्यपाल ने सीएए लागू किये जाने का स्वागत किया

रांची, झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन की सराहना की और कहा कि भारत अनाथों का देश नहीं हो सकता है जो किसी को भी उनकी इच्छा के अनुरूप जब चाहे आने और जाने की अनुमति दे।  कानून के विरोध के बारे में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी नई चीज पर शुरुआत में सवाल उठाया जाता है।  उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘भारत अनाथों का देश नहीं हो सकता, जहां कोई भी आ सके और बाहर जा सके। हमें इसे सुव्यवस्थित करना होगा। यह (सीएए का कार्यान्वयन) उस दिशा में एक अच्छा कदम है।’’  राधाकृष्णन ने कहा कि अवैध प्रवास को रोकना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आबादी पहले से ही 140 करोड़ है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को देखने के बाद इसे लागू किया जाना चाहिए।’’  सीएए के कार्यान्वयन के लिए नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया, जिससे 31…

खट्टर का इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी विधायक सुभाष सुधा और जे पी दलाल ने घोषणा की कि सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और वह पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी (54) को खट्टर का करीबी माना जाता है। वह खट्टर की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था।      बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब मौजूद थे। नेता चुने जाने के बाद सैनी ने खट्टर और अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘सर्वसम्मति’ से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं का आभार जताया। देब ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मनोहर लाल खटटर के नेतृत्व में शुरू हुए हरियाणा के विकास कार्यों को वह आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के मामले में आगे लेकर जायेंगे।’’ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और पिछले साल अक्टूबर में ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस बदलाव को ओबीसी समुदाय पर अपनी पकड़ मजबूत करने के भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा गया था। राज्य में सबसे अधिक आबादी जाट समुदाय की है। माना जाता है कि इस समुदाय का वोट कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)…

पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। मोदी…

जेएनयू में छात्र संघ चुनाव 22 मार्च को होंगे 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव 22 मार्च को होंगे। चुनाव के नतीजे 24…

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक का आदेश बढ़ाया गया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक…

दिल्ली की मेयर ने चांदनी चौक, निगमबोध घाट में पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया

दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने चांदनी चौक और निगमबोध घाट के पास चर्च मिशन…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘दिल्ली ग्रामोदय अभियान’ के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘दिल्ली ग्रामोदय अभियान’ के तहत 383 करोड़…

सीएए लागू करना ‘चुनावी बॉण्ड’ के मुद्दे से ध्यान भटकाने और चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश: विपक्ष

नयी दिल्ली, विपक्षी दलों ने विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 को लागू करने से जुड़े…