प.बंगाल : स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी

कोलकाता, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक दल ने शुक्रवार को कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच…

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने भारत को अपने डिजिटल इनोवेशन बोर्ड के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना

संचार मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने भारत…

चौथा शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम नई दिल्ली में आयोजित किया गया

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) स्टार्टअप फोरम का चौथा संस्करण 19 मार्च 2024 को नई दिल्ली में…

चुनाव आयोग ने सरकार को व्हाट्सएप पर विकासशील भारत के संदेश भेजना बंद करने का निर्देश दिया 

चुनाव आयोग ने केंद्र को सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए “विकसित भारत संपर्क”…

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी बांड डेटा का पूरा विवरण अपलोड किया 

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा उसे दिए गए चुनावी बॉन्ड के…

विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी की निंदा की 

भारतीय विपक्ष के कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है. केजरीवाल की…

कांग्रेस का कहना है कि उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने कहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…

सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के एनपीए में पिछले छह माह के दौरान कमी आई : सर्वे

नयी दिल्ली, भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में पिछले…

कांग्रेस ने अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवार घोषित किए

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 34 उम्मीदवार घोषित किए।…

‘बॉडी मसाजर’ को वयस्क सेक्स खिलौने के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता: बम्बई उच्च न्यायालय

मुंबई, बम्बई उच्च न्यायालय ने कहा है कि ‘बॉडी मसाजर’ को एक वयस्क सेक्स खिलौने के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है और इसलिए इसे आयात के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।  न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति किशोर संत की खंडपीठ ने सीमा शुल्क विभाग द्वारा ‘बॉडी मसाजर’ की खेप को जब्त करने के आदेश को बुधवार को रद्द कर दिया।‘बॉडी मसाजर’ मशीन का इस्तेमाल शरीर के हिस्सों पर मसाज के लिए किया जाता है। सीमा शुल्क आयुक्त ने यह दावा करते हुए सामान जब्त कर लिया था कि ‘बॉडी मसाजर’ मशीन का इस्तेमाल वयस्क सेक्स खिलौनों के रूप में किया जा सकता है और ऐसी वस्तुओं को आयात के लिए प्रतिबंधित किया गया है।  उच्च न्यायालय ने कहा कि यह राय कि एक ‘बॉडी मसाजर’ का वयस्क सेक्स खिलौने के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, स्पष्ट रूप से सीमा शुल्क आयुक्त की कल्पना थी। अदालत ने सीमा शुल्क आयुक्त द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा पारित मई 2023 के आदेश को चुनौती दी गई थी। सीमा शुल्क आयुक्त ने अप्रैल 2022 में ‘बॉडी मसाजर’ वाली खेप को यह कहते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था कि ये वयस्क सेक्स खिलौने है और इसलिए जनवरी 1964 में जारी सीमा शुल्क अधिसूचना के अनुसार इनके आयात पर रोक है।  अदालत ने कहा कि ‘बॉडी मसाजर’ मशीन का व्यापार घरेलू बाजारों में किया जाता है और इन्हें निषिद्ध वस्तु नहीं माना जाता है। आयुक्त के आदेश के खिलाफ ‘बॉडी मसाजर’ खेप के मालिकों ने न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया था। न्यायाधिकरण ने आयुक्त के आदेश को रद्द करते हुए कहा था कि आयुक्त द्वारा ‘बॉडी मसाजर’ को वयस्क सेक्स खिलौने के रूप में वर्गीकृत करने का विचार पूरी तरह से अधिकारी की कल्पना थी।  पीठ ने सीमा शुल्क आयुक्त द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया और न्यायाधिकरण के आदेश को बरकरार रखा। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़…