अन्नाद्रमुक ने की तमिलनाडु में सभी 32 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

चेन्नई, तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी की। उम्मीदवारों में एक महिला वकील भी शामिल है, जिसने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के खिलाफ द्रमुक में रहते हुए चुनाव लड़ा था, लेकिन जीतने में असफल रही थीं।  अन्नाद्रमुक की नवीनतम सूची में तीन उम्मीदवार चिकित्सक हैं। अन्नाद्रमुक ने लोकसभा चुनाव के लिए कुल पांच चिकित्सकों को उम्मीदवार बनाया है।  प्रत्याशियों के नाम तय करने और सहयोगियों को सीटें आवंटित करने की कवायद अन्नाद्रमुक ने पूरी कर ली है और पार्टी प्रमुख ए के पलानीस्वामी 24 मार्च को तिरुचिरापल्ली से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे।  अन्नाद्रमुक कुल 32 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने सहयोगी देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके), पुतिया तमिझगम और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) को सात निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए हैं। तमिलनाडु में 39 लोकसभा क्षेत्र हैं। तिरुनेलवेली लोकसभा सीट के लिए पलानीस्वामी ने शिमला मुथुचोजन को उम्मीदवार बनाया है। शिमला मुथुचोजन पहले द्रमुक में थीं। उन्होंने 2016 में आरके नगर विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत जे जयललिता के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गयी थीं।  पेशे से वकील मुथुचोजन लोकसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक द्वारा घोषित एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। अन्नाद्रमुक ने मुथुचोज़न सहित पांच वकीलों को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।…

आप पंजाब की बाकी पांच लोकसभा सीटों पर अगले पांच दिनों में उम्मीदवार घोषित करेगी : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले…

पीएम मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में स्टार्ट-अप महाकुंभ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्ट-अप महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस…

मुख्य युद्धक टैंकों के लिए भारत के पहले स्वदेश निर्मित 1500 एचपी इंजन का पहला परीक्षण मैसूरु में 

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 20 मार्च, 2024 को मैसूर परिसर में बीईएमएल के इंजन डिवीजन…

सरकार ने फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए पीआईबी की तथ्य जांच इकाई को सूचित किया

भारत सरकार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के तहत फैक्ट…

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की 

नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की दोनों नेताओं…

केंद्र ने दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का बचाव किया 

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने एक उच्च स्तरीय पैनल द्वारा दो नए…

जलवायु नेता कोपेनहेगन मंत्रिस्तरीय बैठक में सीओपी29 के लिए प्राथमिकताएं तय करेंगे

नयी दिल्ली, अजरबैजान में आयोजित होने वाले अगले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की प्राथमिकताओं पर…

नेहरू के दौर को ‘महान’ मानने की सोच से बाहर निकलने की जरूरत : जयशंकर

नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार के कुछ प्रमुख…

उच्चतम न्यायालय ने रिश्वत मामले में तमिलनाडु में गिरफ्तार ईडी अधिकारी को अंतरिम जमानत दी

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी अंकित तिवारी को बुधवार को अंतरिम…