भारतीय जनता पार्टी और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के बीच तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर सहमति…
Category: देश
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून पर रोक लगाने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है और…
पीएम मोदी 21 और 22 मार्च को भूटान का दौरा करेंगे
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सूचित किया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 मार्च 2024 तक…
संजय सिंह ने दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा से सांसद…
तिरुवनंतपुरम में भाजपा की तरफ से खेल रही भाकपा : थरूर
नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विडंबना है कि वायनाड में राहुल गांधी की उम्मीदवारी के बारे में शिकायत करने वाली वामपंथी पार्टी तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से खेल रही है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार थरूर ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में उनके खिलाफ भाकपा के अभियान का सिर्फ यही असर होगा कि भाजपा विरोधी वोट विभाजित होंगे। थरूर इस सीट से वर्ष 2009 से सांसद हैं। इस बार उनका मुकाबला केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री तथा भाजपा के प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर से है। भाकपा ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से पन्नियन रवींद्रन को मैदान में उतारा है। थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह विडंबना है कि वायनाड में राहुल गांधी की उम्मीदवारी के बारे में शिकायत करने वाली भाकपा तिरुवनंतपुरम में भाजपा की तरफ से खेल रही है।’’ पिछले सप्ताह भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा था कि राहुल गांधी को केरल के वायनाड से चुनावी मैदान में उतारना कांग्रेस का विशेषाधिकार है, लेकिन जनता की राय है कि उनके कद के नेता को ऐसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए था, जहां वह सीधे तौर पर भाजपा को चुनौती दे सकें। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट…
कर्नाटक में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के साथ आपसी भरोसे में कमी नहीं: जद(एस) नेता कुमारस्वामी
बेंगलुरु, कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर नाखुशी जताने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पार्टियों के बीच विश्वास की कमी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा और जद (एस) के बीच संबंधों में मतभेद नहीं है। वहीं, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि जद (एस) को कोलार सीट देने का मुद्दा भी हल हो जाएगा। सीट बंटवारे के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से नाराजगी जताते हुए कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि उनकी पार्टी को तीन से चार सीटें मिलेंगी। उन्होंने उस समय यह बात कही जब ये चर्चाएं चल रही हैं कि भगवा पार्टी केवल दो सीटें ही देगी। कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने भाजपा द्वारा जद (एस) के नेताओं के साथ ‘सम्मानपूर्वक’ व्यवहार करने के बारे में बात करने के लिए कहा था। वहीं, नेताओं ने उनसे यह भी कहा कि वह भाजपा को राज्य की कम से कम 18 लोकसभा सीटों पर जद(एस) की मजबूत स्थिति के बारे में समझाएं। …
हमें निर्वाचन आयोग पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं : अखिलेश यादव
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं। उन्होंने भाजपा की ‘मोदी की गारंटी’ को ‘घंटी’ करार देते हुए कहा कि प्रदेश में नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को घर जाकर संकल्प लेना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करके इन गारंटी वालों की ‘घंटी’ बजानी है। यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूचियों से सपा समर्थक मतदाताओं के नाम गलत तरीके से ‘हटाने’ संबंधी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसी दौरान पूछे गये एक सवाल पर उन्होंने कहा, ”हमें निर्वाचन आयोग पर तो भरोसा है लेकिन भाजपा पर नहीं है। आप बात समझिए… भाजपा संस्थाओं को कमजोर करती है। वह संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। संस्थाओं के माध्यम से जो अन्याय हो सकता है वह कर रही है।” उन्होंने कहा, “किसी भी सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कोई संस्था कमजोर ना हो। संस्थाएं जितनी मजबूत होंगी उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा लेकिन भाजपा लोकतंत्र के बहाने संस्थाओं को कमजोर कर रही है। अगर संस्थाएं कमजोर होंगी तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा।” मोदी की गारंटी के भाजपा के नारे के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”जिस भाजपा ने किसी भी चीज की गारंटी नहीं दी वह अब गारंटी का प्रचार कर रही है। वह गारंटी नहीं,…
जो ‘शक्ति’ का विनाश चाहते हैं वे खुद नष्ट हो जाएंगे: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर मोदी का हमला
सलेम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘शक्ति’ वाली टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर एक बार फिर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) समेत उसके सहयोगी दल इसका (शक्ति का) ‘विनाश’ करना चाहते हैं लेकिन वे खुद ही ‘बर्बाद’ हो जाएंगे। कांग्रेस और उसकी दक्षिणी सहयोगी, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक पर हमला बोलते हुए उन्होंने दोनों दलों को ‘सिक्के के दो पहलू’ करार दिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार तथा वंशवाद की राजनीति के आरोप लगाए।राहुल गांधी के ‘शक्ति के खिलाफ लड़ाई’ वाले बयान पर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया था और मोदी ने उस पर कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि हर मां और बेटी उनके लिए शक्ति का रूप हैं और वह उनकी सुरक्षा के लिए अपना जीवन खपा देंगे।मोदी ने रविवार को मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में की गयी राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर सोमवार को निशाना साधा जिसके बाद कांग्रेस नेता ने स्पष्टीकरण दिया कि वह किसी धार्मिक शक्ति की नहीं, बल्कि अधर्म, भ्रष्टाचार और झूठ की ‘शक्ति’ की बात कर रहे थे। मोदी ने यहां की रैली में मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी हमला करते हुए कहा, ‘‘इंडी गठबंधन वाले बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है। द्रमुक और कांग्रेस का इंडी गठबंधन और किसी धर्म का अपमान नहीं करता। किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता। लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है। लेकिन इंडी गठबंधन की योजनाएं और बदइरादे मुंबई में हुई उनकी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गए हैं। ये कह रहे हैं कि हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें उस शक्ति का विनाश करना है। हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं,…
सैनी के शपथ लेने पर वैसा ही महसूस हुआ जैसा परिवार के बड़े को होता है: खट्टर
चंडीगढ़, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि जब नायब सिंह सैनी उनके उत्तराधिकारी बने, तो उन्हें शपथ लेते देखकर वैसी ही खुशी हुई जो परिवार के किसी भी बड़े बुजुर्ग को होती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले सप्ताह राज्य में बदलाव करते हुए 69 वर्षीय खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले 54 वर्षीय सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बना दिया था। खट्टर ने करनाल जिले के घरौंडा में एक रैली को संबोधित किया और हरियाणा में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा, “मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे वही खुशी महसूस हो रही है जो परिवार के एक बड़े को होती है…।” इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को भी शामिल होना था, लेकिन एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी की कुछ व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके। खट्टर ने कहा कि बदलाव जीवन का हिस्सा है, राजनीतिक क्षेत्र में भी परिवर्तन होते रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह संकेत भी दिया कि नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय अचानक नहीं लिया गया। खट्टर ने कहा, “ऐसा नहीं है कि यह अचानक हुआ। एक साल से मैं नेतृत्व से कह रहा था कि यह सही समय है… एक नया चेहरा लाओ।” उन्होंने कहा कि वह इच्छा पिछले हफ्ते पूरी हुई और पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि कुरूक्षेत्र के सांसद सैनी अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा,…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा, 19 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में गमपुर गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोमवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षाबलों के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव, दो हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।…