नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार के कुछ प्रमुख…
Category: देश
उच्चतम न्यायालय ने रिश्वत मामले में तमिलनाडु में गिरफ्तार ईडी अधिकारी को अंतरिम जमानत दी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी अंकित तिवारी को बुधवार को अंतरिम…
कांग्रेस, राकांपा (एसपी) ने राज ठाकरे से गठबंधन की अटकलों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया
मुंबई, कांग्रेस और राकांपा (एसपी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राज ठाकरे की बीच की मुलाकात को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है और अगर वह मनसे प्रमुख के साथ गठबंधन करती है तो फिर उत्तर भारतीयों से वोट कैसे मांगेगी? ठाकरे ने मंगलवार को नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह संकेत मिले थे कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने के मकसद से उन्हें साथ ला सकती है। मनसे के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर ने बाद में कहा था कि दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बातचीत “सार्थक” रही और एक-दो दिन में विवरण साझा किया जाएगा। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल उत्तर भारतीयों के बारे में ठाकरे के विवादित बयानों को लेकर पहले ही उनकी तीखी आलोचना कर चुके हैं। शाह से ठाकरे की मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, “राज ठाकरे के साथ गठबंधन करने के बाद भाजपा उत्तर भारतीयों के वोट कैसे मांगेगी? भाजपा ने उत्तर भारतीयों से न केवल विश्वासघात किया बल्कि जख्मों पर नमक छिड़ककर उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचाई।” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पूछा कि क्या बहुमत में होने के बावजूद भाजपा का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। उन्होंने पूछा, “भाजपा को नए साझेदारों की जरूरत क्यों महसूस हुई?” मनसे के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत ने कहा कि राज ठाकरे को दिल्ली में भाजपा नेतृत्व ने बैठक के लिए बुलाया था। सारस्वत ने कहा, “उन्होंने कल मुंबई में मनसे नेताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है ताकि उनकी राय ली जा सके कि गठबंधन का प्रस्ताव स्वीकार किया जाना चाहिए या नहीं।”…
मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार पर नवजात बेटे को लेकर उन्हें ‘प्रताड़ित’ करने का आरोप लगाया
चंडीगढ़, दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार पर उनके दूसरे बेटे का जन्म होने पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की दो वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के लगभग दो साल बाद सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर को 17 मार्च को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने बच्चे को जन्म देने के लिए आईवीएफ प्रक्रिया का उपयोग किया था। सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें यह साबित करने के लिए परेशान कर रहा है कि बच्चा वैध है। सिंह ने एक वीडियो में कहा, ”दो दिन पहले ‘वाहेगुरु’ के आशीर्वाद और आपकी दुआएं से हमें हमारा शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) वापस मिल गया। लेकिन सुबह से ही प्रशासन मुझे परेशान कर रहा है। वह मुझसे बच्चे का दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे मुझसे कई सवाल पूछ रहे हैं। मुझसे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि यह बच्चा वैध है।” वीडियो में उन्होंने सरकार से अनुरोध किया, ‘खासकर सीएम ‘साहब’ (मुख्यमंत्री भगवंत मान) इलाज पूरा होने दीजिए। मैं यहीं का रहने वाला हूं और आप जहां भी बुलाएंगे, मैं वहां आऊंगा।’ उन्होंने कहा, ”मैं दुखी हूं। मैं आपको कड़े शब्दों में बता देना चाहता हूं अपनी बातों से पलटने की आदत,…
मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई टली
प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग वाले वाद की पोषणीयता को चुनौती देने के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई बुधवार को टाल दी। मूल वाद में दावा किया गया है कि शाही ईदगाह मस्जिद, कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ भूमि पर बनाई गई है। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने बुधवार को अगली तिथि तक के लिए सुनवाई टाल दी है जो अभी तय नहीं की गई है। मुस्लिम पक्ष ने बुधवार को सुनवाई के दौरान वादी आशुतोष पांडेय द्वारा दीवानी प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 151 (अदालत में निहित शक्तियों के अधीन) के तहत किए गए आवेदन पर आपत्ति जताई। वादी आशुतोष पांडेय ने अपने आवेदन में कहा है कि हर साल विवादित संपत्ति परिसर में हिंदू भक्तों द्वारा “बासोड़ा पूजा” की जाती है। इस वर्ष यह पूजा एक अप्रैल 2024 को माता शीतला सप्तमी को और दो अप्रैल 2024 को माता शीतला अष्टमी को पड़ेगी। इन तिथियों पर पूर्व की तरह बासोड़ा पूजा की जानी है, जबकि प्रतिवादी कृष्ण कूप में यह पूजा करने से वादकारियों को रोक रहे हैं। इस पर, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वाद की पोषणीयता को लेकर दाखिल आवेदन पर सुनवाई लंबित रहने के दौरान ऐसे आवेदन पर कोई आदेश पारित करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं दूसरी ओर, हिंदू पक्ष की ओर से दलील दी गई कि हिंदुत्व में आस्था रखने वाले लोगों को पूजा अर्चना करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। ऐसा आवेदन हमेशा से ही पोषणीय है और इस पर आदेश पारित करना अदालत के विवेकाधिकार पर निर्भर है। एक अन्य वाद में भी आवेदन दाखिल कर हिंदू भक्तों को कृष्ण कूप पर पूजा करने से नहीं रोकने का मुस्लिम समुदाय को निर्देश जारी करने की मांग की गई। इस आवेदन का भी मुस्लिम पक्ष द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और आवेदन पोषणीय नहीं है। हिंदू पक्ष की ओर से पेश हुए अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने मुस्लिम पक्ष के उस आवेदन का विरोध किया जिसमें इस मामले में अदालत के 17…
राजस्थान: मतदान के दिन कामगारों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
जयपुर, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान राजस्थान में मतदान दिवस पर सभी कामगारों के लिए निजी, औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को शेष 13 लोकसभा क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों एवं कार्यस्थलों में अवकाश रहेगा, ताकि उक्त तिथियों को मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ‘खʼ के अनुसार मतदान के दिन कर्मचारियों के सवैतनिक अवकाश मंजूर करने की व्यवस्था की गई है इसमें किसी भी कारोबार, व्यवसाय,…
सतारा लोकसभा सीट पर ‘महायुति’ के सहयोगियों में खींचतान
मुंबई महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगियों के लिए राज्य में सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार का चयन चुनौती बन सकता है क्योंकि भाजपा के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले सहित सहयोगी दलों के नेता इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। भोसले 17वीं सदी के मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। उन्होंने सोमवार रात उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। पूर्व सांसद को सतारा लोकसभा सीट पर पार्टी की तरफ से का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सतारा जिला इकाई के अध्यक्ष पुरूषोत्तम जाधव भी हालांकि सतारा से टिकट चाहते हैं। जाधव ने कहा कि चूंकि उनकी पार्टी (अविभाजित शिवसेना) परंपरागत रूप से इस सीट से चुनाव लड़ती रही है, इसलिए वह इस संसदीय क्षेत्र के लिए महायुति की स्वाभाविक पसंद हैं। भोसले के साथ अपनी मुलाकात पर बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “मैं उदयनराजे भोसले से मिला और हमने बातचीत की। पार्टी द्वारा (उम्मीदवारों की) सूची जारी करने के बाद सभी चीजें साफ हो जाएंगी।” भोसले पहले अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में थे और उसके उम्मीदवार के रूप में दो लोकसभा चुनाव जीते थे। हालांकि,…
राजद ने लालू को लोकसभा उम्मीदवार, नये सहयोगी तय करने के लिए अधिकृत किया
पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों…
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने पति निक व बेटी मालती के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना
अयोध्या, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को दो…
भारतीय गुट के नेता जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए…