दंतेवाड़ा, 19 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में गमपुर गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोमवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षाबलों के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव, दो हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।…
Category: देश
पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, भाजपा पर नाइंसाफी का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को केंद्र सरकार से इस्तीफा दे दिया और आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल नहीं करके उनकी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के साथ नाइंसाफी कर रही है। पारस ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इससे एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राज्य में अपने सीट-बंटवारा समझौते की घोषणा की थी और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) को पांच सीट देने का ऐलान किया था। पारस ने संवाददाता सम्मेलन में अपने इस्तीफे के बारे में संक्षिप्त बयान दिया और अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ नहीं बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा के किसी सहयोगी दल के एकमात्र नेता पारस ने सीट-बंटवारे को लेकर नाखुशी जताने से पहले प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें बड़ा नेता कहा। पारस ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजग की सेवा की लेकिन उनके साथ नाइंसाफी हुई। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो…
कर्नाटक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित अनेक पहल कर रहा है चुनाव आयोग
बेंगलुरु, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि लोगों को मतदान केंद्रों का पता लगाने के वास्ते मतदाता पर्चियों पर अंकित क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई पहल की जा रही हैं। इनमें मतदाता हेल्पलाइन, ‘अपने उम्मीदवार को जानिए’, मतदान केंद्रों पर पार्किंग की सुविधा आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शामिल है। आयोग मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से कई सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ के साथ भी साझेदारी कर रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता डॉ चंद्रशेखर कंबार और पैरालंपियन गिरीश गौड़ा को अपने साथ जोड़ा है। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि निर्वाचन आयोग ने 58,834 मतदान केंद्रों में से करीब 5,000 की पहचान की है जिनमें विशेष रूप से शहरी और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के मतदान केंद्र हैं, जहां पहले के चुनावों में बहुत कम मतदान प्रतिशत देखा गया है। क्रेडिट :…
केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पारदर्शिता से काम कर रहीं : सैनी
चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और हरियाणा की…
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पालक्कड़ में विशाल रोड शो किया
पालक्कड़ (केरल), लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा केरल…
अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत का भरोसा जताया रीजीजू ने
ईटानगर, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता किरेन रीजीजू ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर उनके…
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से टेलीफोन पर बातचीत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 मार्च, 2024 को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ…
एनडीए ने लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा की
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट बंटवारे की व्यवस्था…
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक का तबादला किया
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने छह राज्यों,…