00 desh 

ओडिशा के बौध जिले में 1.50 करोड़ रु से अधिक का गांजा बरामद

भुवनेश्वर, ओडिशा के बौध जिले में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बौध मॉडल पुलिस थाने की एक टीम ने डिम्बिरीखोल गांव के पास बिदामस्का जंगल में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 1,560 किलोग्राम गांजा बरामद किया। 

उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो जंगल में मौजूद तीन-चार लोग फरार हो गए। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस साल अब तक बौध जिले में 3,800 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और 17 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में इतनी भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ उनमें से कुछ इलाकों में हमें शुरुआत में माओवादी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इससे यह पता चलता है कि माओवादी गांजे की तस्करी में शामिल हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: