पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार तड़के घोषणा की कि सत्ता हस्तांतरण के लिए एक राष्ट्रपति परिषद बनने के बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हेनरी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब उन पर इस्तीफा देने का अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हैती में आपराधिक गिरोहों की हिंसा के कारण छोटे स्तर के गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई हे। हेनरी की घोषणा से कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और कैरेबियाई नेताओं एवं अधिकारियों ने हैती में बढ़ती हिंसा को रोकने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक की थी। विदेश यात्रा पर गए हेनरी आपराधिक गिरोहों की बढ़ती हिंसा और अशांति के कारण अपने ही देश में प्रवेश नहीं कर पा रहे। इन गिरोहों ने हैती की राजधानी के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है और इसके मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। हेनरी डोमिनिकन गणराज्य में उतरने से रोके जाने के बाद एक सप्ताह पहले प्यूर्टो रिको पहुंचे थे। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हैती को संकट से कैसे बाहर निकाला जा सकता है। हैती में भारी हथियारों से लैस गिरोहों ने पुलिस थानों को जला दिया, मुख्य हवाई अड्डे पर हमला किया और देश की दो सबसे बड़ी जेल पर हमला किया। इन हिंसक हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हैती के 15,000 से अधिक नागरिक बेघर हो गए हैं। कैरेबियाई नेताओं ने सोमवार देर रात कहा कि वे सत्ता हस्तांतरण परिषद के गठन और एक अंतरिम प्रधानमंत्री को नामित किए जाने के बाद ‘‘हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे को स्वीकार कर’’ लेंगे। यह घोषणा गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने की। उन्होंने सोमवार को जमैका में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एवं क्षेत्रीय व्यापारिक गुट ‘कैरिकॉम’ के सदस्यों और अन्य अधिकारियों के साथ कई घंटों तक बंद दरवाजों के पीछे जरूरी बैठक की थी। प्रस्तावित सत्ता हस्तांतरण परिषद का विवरण साझा करने से पहले अली ने कहा, ‘‘मैं हैती की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री हेनरी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ हैती में 1987 में संविधान को स्वीकार किया गया था। इसके बाद से हेनरी सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले नेता हैं। इससे पहले सोमवार को ब्लिंकन ने हैती में एक बहुराष्ट्रीय बल की तैनाती के वित्तपोषण के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मुहैया कराए जाने की घोषणा की थी। ब्लिंकन ने अतिरिक्त तीन करोड़ 30 लाख डॉलर की अतिरिक्त मानवीय सहायता की भी घोषणा की। क्रेडिट :…
Category: विश्व
गाजा में आम नागरिकों की जान की रक्षा न करके नेतन्याहू ‘‘इजराइल को नुकसान’’ पहुंचा रहे हैं: बाइडन
विलमिंगटन (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि…
भारतीय अब नेपाल में UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)…
ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने कहा, भारत में आम चुनाव से पहले एफटीए संभव
लंदन, ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने कहा कि भारत के साथ जिस व्यापार समझौते…
‘ग्लोबल साउथ’ भारत में यकीन रखता है, चीन उनकी चिंताओं पर ध्यान तक नहीं देता : जयशंकर
तोक्यो, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘ग्लोबल साउथ’ में भारत के नेतृत्व पर जोर देते हुए…
भारत ने यूएनएससी सुधार के लिए जी4 देशों की ओर से विस्तृत मॉडल पेश किया
संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए जी4 देशों की ओर…
2024 वह वर्ष हो सकता है जब फेयर वर्क निर्णायक महिलाओं के काम को उचित महत्व देगा
मेलबर्न, इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, ऑस्ट्रेलिया के कार्यस्थल निर्णायक, फेयर वर्क कमीशन को अंततः लिंग…
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत ने चोउ टियेन चेन के खिलाफ उलटफेर किया, प्रणय हारे
पेरिस, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां चीनी ताइपे के चोउ टियेन चेन पर…
सात्विक और चिराग, त्रिसा और गायत्री ने फ्रेंच ओपन में किया जीत से आगाज
पेरिस, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी मंगलवार को यहां मलेशिया के ओंग…
सुमित नागल इंडियन वेल्स में पदार्पण पर जीते
इंडियन वेल्स, भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने इंडियन वेल्स मास्टर्स में पहली बार खेलते हुए…