जेनेवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है। डब्यूएचओ ने साथ ही कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। विश्व स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को कहा कि 2020 के अंत में वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करने वाले स्वरूपों के सामने आने से बाद से डब्ल्यूएचओ ने हल्के स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ तथा गंभीर स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत करना शुरू किया है। हाल में ‘जेएन.1’ स्वरूप के मामले कई देशों में सामने आए हैं और दुनिया में इस स्वरूप के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी इस स्वरूप का मामला सामने आया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अब ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा’ (जीआईएसएआईडी) से जुड़े बीए.2.86 वंशानुक्रम (लीनिएज) से संबंधित है। इसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेजी से इसके मामले बढ़ने के कारण डब्ल्यूएचओ ‘जेएन.1’ को मूल वंश बीए.2.86 से अलग ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के तौर पर वर्गीकृत कर रहा है।’’भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, ‘जेएन.1’…
Category: स्वास्थ्य
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 19 दिसंबर को दिल्ली के दो अस्पतालों का औचक…
अलकनंदा, रोहिणी सेक्टर -16, वसंत विहार में तीन सीजीएचएस वेलनेस सेंटर और एनआईटीआरडी में एक रोबोटिक यूनिट राष्ट्र को समर्पित
“341 सीजीएचएस वेलनेस सेंटर 44 लाख लाभार्थियों को सेवा दे रहे हैं, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टीबी…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आईसीएमआर-एनआईएमआर में नई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मडाविया ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने एम्स नई दिल्ली में नई अत्याधुनिक सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित कीं
भारत में स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण…
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के 4 अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के चार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया.…
एक विशेष अभियान के तहत 10 दिसंबर को दिल्ली में 6 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के एक विशेष अभियान के तहत रविवार को छह लाख…
वज़न-समावेशी स्वास्थ्य देखभाल : सिर्फ कैलोरी पर नजर रखना जरूरी नहीं
सैन मार्कोस (अमेरिका), वजन-समावेशी स्वास्थ्य देखभाल का अर्थ है बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना, जिसमें…
दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी)…
सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” रखा
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर ‘आयुष्मान आरोग्य…