MCD ने अलग-अलग कमेटियों के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन चुने

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अलग-अलग कमेटियों के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन चुने हैं। वार्ड नंबर 194 की पार्षद प्रियंका गौतम को ‘लॉ एंड जनरल पर्पस कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 48 की मोनिका गोयल को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

डॉ. मोनिका पंत को ‘हिंदी कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 233 की मनीषा सिंह को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 217 की प्रीति को ‘वर्क्स कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 51 के धर्मवीर शर्मा को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 148 के कमल भारद्वाज को ‘एश्योरेंस कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 249 की सोनी पांडे को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 68 के विकेश सेठी को ‘मेडिकल रिलीफ एंड पब्लिक हेल्थ कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 204 के रमेश कुमार गर्ग को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 15 के मुकेश कुमार गोयल को ‘अपॉइंटमेंट्स, प्रमोशन्स, डिसिप्लिनरी एंड एलाइड मैटर्स कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 221 की रीना माहेश्वरी को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 211 के संदीप कपूर को ‘एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 161 की अनीता को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 133 के इंद्रजीत सहरावत को ‘स्पोर्ट्स प्रमोशन एंड एलाइड मैटर्स कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 46 की पूनम सैनी को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

वार्ड नंबर 23 के नरेंद्र कुमार सिंह को ‘गार्डन कमेटी’ का चेयरमैन चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 65 की वीणा असिजा को डिप्टी चेयरमैन चुना गया है। वार्ड नंबर 119 के नरेंद्र कुमार को पार्षदों के लिए आचार संहिता समिति का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 92 की सुमन त्यागी को उपाध्यक्ष चुना गया है।

https://twitter.com/MCD_Delhi/photo
%d bloggers like this: