प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हलिंग के साथ भारत-म्यांमार के द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर व्यापक चर्चा की।
दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और लोगों से लोगों के बीच के संबंधों पर आधारित, दोनों पक्ष शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत-म्यांमार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। वे व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, सुरक्षा और सीमा प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए।
चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले), ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के अनुरूप, म्यांमार का एक भरोसेमंद पड़ोसी, विश्वसनीय साझेदार और संकट के समय में सबसे पहले मदद करने वाला (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) देश बना रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार में शांति और बातचीत का समर्थन करने के लिए भारत की तत्परता को भी दोहराया, जिसमें संघीय शासन और आर्थिक विकास में भारत के अनुभवों को साझा करना भी शामिल है।https://x.com/MEAIndia/status/2061380825455997109/photo/2