अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में भारत का निर्यात 9.43% बढ़ा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ संयुक्त) 62.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2022 की तुलना में 9.43 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अक्टूबर 2023 में कुल आयात है 79.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2022 की तुलना में 11.10 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर 2023 में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएँ संयुक्त) 437.54 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल-अक्टूबर 2022 की तुलना में (-) 1.61 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-अक्टूबर 2023 में कुल आयात 495.17 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो अप्रैल-अक्टूबर 2022 की तुलना में (-) 7.37 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कुल व्यापार घाटा 2022 में 89.86 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 35.86 प्रतिशत कम होकर 2023 में 57.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया; माल व्यापार घाटा भी अप्रैल-अक्टूबर 2022 में 167.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल-अक्टूबर 2023 में 147.07 अमेरिकी डॉलर हो गया।

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात में 11.74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2022 में 21.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अक्टूबर 2023 में 24.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

अक्टूबर 2023 में निर्यात वृद्धि में प्रमुख योगदानकर्ताओं में ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कॉटन यार्न/फैब्स/मेड-अप्स, हैंडलूम उत्पाद आदि, लौह अयस्क, सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन और मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद शामिल हैं।

अक्टूबर 2023 में ड्रग्स और फार्मा निर्यात 29.31 प्रतिशत बढ़कर 2.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अक्टूबर 2022 में 1.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2022 में 7.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अक्टूबर 2023 में 8.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

अक्टूबर 2023 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में 28.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

https://en.wikipedia.org/wiki/ Indian_rupee_sign#/media/File: Indian_Rupee_symbol.svg

%d bloggers like this: