लंदन, ब्रिटेन के राजकुमार हैरी छह मई को वेस्टमिंस्टर एबे में अपने पिता महाराज चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में शामिल होंगे। यह जानकारी बकिंघम पैलेस ने बुधवार को दी।
महाराज चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में राजकुमार हैरी के शामिल होने के बारे में कई महीनों से अटकलें जारी थीं। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को कहा कि हैरी की पत्नी मेघन अपने दो बच्चों के साथ कैलिफोर्निया में रहेंगी। महाराज चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की औपचारिक ताजपोशी ऐसे दिन होगी जिस दिन राजकुमार हैरी के बड़े बेटे का जन्मदिन भी है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons