मुंबई, अमारा राजा इन्फ्रा ने एनटीपीसी लिमिटेड के लिए लेह में भारत के पहले हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि केंद्रीय बिजली व आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन किया। इसमें कहा गया प्रतिदिन 80 किलोग्राम जीएच2 उत्पादन क्षमता वाले ईंधन स्टेशन परियोजना को दो साल में समुद्र तल से 3 400 मीटर की ऊंचाई पर विषम स्थितियों में पूरा किया गया जहां तापमान शून्य से नीचे 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच था। अमारा राजा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कारोबार प्रमुख (पावर ईपीसी) द्वारकानाथ रेड्डी ने कहा ‘‘ इस चुनौतीपूर्ण परियोजना के पूरा होने से हमारी ईपीसी विशेषज्ञता की पुष्टि हुई है और हम बहुत उत्साहित हैं कि हम हरित हाइड्रोजन बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उतरने वाली पहली कंपनी हैं।’’ अमरा राजा इन्फ्रा ने कहा कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर हरित हाइड्रोजन परिवहन तथा भंडारण परियोजनाओं के लिए एक अग्रदूत के रूप में काम करेगी। इसके अलावा यह देशभर में कई हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन का अध्ययन करने और तैनाती के लिए उपयोगी होगा।’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common