वाशिंगटन, बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी कुछ लोगों पर नये प्रतिबंधों की घोषणा की।
नयी पाबंदियों के तहत पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेसकोव और रूस के बड़े उद्योगपति अलीशेर बुरहानोविच के साथ ही पुतिन के एक और करीबी पर निशाना साधा गया है।
अमेरिका के विदेश विभाग ने यह घोषणा भी की कि वह 19 रूसी कारोबारियों और उनके परिजनों तथा संबंधियों पर वीजा पाबंदी लगा रहा है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons