अम्बेडकर स्टेडियम में सात से 16 जुलाई तक होगा ओरिएंटल कप का आयोजन

नयी दिल्ली,  ओरिएंटल कप के चौथे चरण का आयोजन यहां डा. अम्बेडकर स्टेडियम में सात से 16 जुलाई तक किया जाएगा जिसमें दिल्ली-एनसीआर की 45 से ज्यादा टीमें हिस्सा लेंगी।

                        इस अंतर स्कूल टूर्नामेंट में 1 500 से ज्यादा छात्र खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें लड़कों के अंडर-17 और लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में 50 से अधिक मैच खेले जाएंगे।

                        टूर्नामेंट के आयोजकों ने 10 बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए ढाई लाख रुपये की छात्रवृत्ति की भी घोषणा की ताकि युवा खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बाद भी फुटबॉल खेलना जारी रखने के लिए बढ़ावा दिया जा सके। पुरस्कार राशि पिछले चरण की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा कर दी गई है।

\क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: