यरूशलम, इजराइल सरकार ने रविवार को कहा कि देश के अरब क्षेत्र में हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सेना एवं शीन बेट आंतरिक सुरक्षा एजेंसी की भर्ती की जा रही है।
देश में अरब अल्संख्यक हाल के वर्षों में हिंसक अपराध से प्रभावित हुये हैं, और हत्या दर देश की आबादी में उनके प्रतिशत से कहीं अधिक है।
विशेष मंत्री समिति बैठक को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि हिंसा अब चरम पर पहुंच गयी है और उनकी सरकार इसे गंभीरता पूर्वक ले रही है।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images