इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। आप के शीर्ष नेतृत्व के अलावा, एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार, सीपीआई महासचिव डी. राजा और टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष भी मौजूद थीं।आप नेता संजय सिंह ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं ने मिलकर तानाशाह नरेंद्र मोदी को संदेश दिया है कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिहा करें। अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली की जनता ने तीन बार दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है और उन्हें जेल भेजने की साजिश करके तानाशाही की सारी हदें पार कर दी गई हैं। अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है और आज पूरा इंडिया परिवार इस साजिश के खिलाफ जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुआ है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है। केजरीवाल जी को जेल भेजकर केंद्र सरकार दिल्ली की जनता के काम रोकना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल पिछले 22 सालों से डायबिटीज से पीड़ित हैं और उन्हें इंसुलिन की जरूरत है लेकिन जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई। इसके लिए उन्हें कोर्ट जाना पड़ा। जेल में उनका शुगर लेवल 34 बार 50 से नीचे चला गया, लेकिन भगवान की कृपा से उन्हें कुछ नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है।” https://x.com/AamAadmiParty/status/1818278978161148112/photo/1