आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। केजरीवाल ने कहा, “पूरी दिल्ली में काम चल रहा है, लेकिन बदरपुर में नहीं, क्योंकि यहां भाजपा का विधायक है।
अब जब दिल्ली में फिर से आप की सरकार आ रही है, तो बदरपुर में भी आप का विधायक आना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान आप की प्राथमिकता है। केजरीवाल ने कहा, “हमने महिला शक्ति के लिए सम्मान राशि की घोषणा की थी, जिसका पंजीकरण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद 2,100 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाने लगेगी।”
केजरीवाल ने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि भाजपा दिल्ली की महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि देने के खिलाफ है। केजरीवाल द्वारा महिला सम्मान राशि योजना को बार-बार उजागर करने से यह स्पष्ट है कि आप इसे एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाकर दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने की मंशा रखती है।
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1868646361958371491/photo/3