अरुणाचल प्रदेश सरकार असम के साथ सीमा विवाद के समाधान पर काम कर रही : खांडू

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार असम के साथ सीमा विवाद के समाधान पर काम कर रही है।

खांडू ने कहा कि वह पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात कर चुके हैं, जिन्होंने द्विपक्षीय वार्ता के जरिये सभी मुद्दों के समाधान पर सहमति जतायी है।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार रात यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘राज्य सरकार ने गृह मंत्री बामांग फेलिक्स की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है, जो इस मामले पर हितधारकों के साथ कई दौर की परामर्शकारी बैठकें कर चुकी है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति असम के साथ सीमा साझा करने वाले जिलों के विधायकों और उपायुक्तों के साथ 26 अगस्त को बैठक करेगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: