अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

वाशिंगटन,अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी। अलास्का भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके अलास्का प्रायद्वीप, अलूशन आइलैंड्स और कुक इनलेट क्षेत्रों में महसूस किए गए। अलास्का के कोडियाक में देर रात संभावित सुनामी की चेतावनी जारी की गयी थी।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप शनिवार देर रात 10 बजकर 48 मिनट पर आया और इसका केंद्र सैड प्वाइंट, अलास्का से 106 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप अलास्का प्रायद्वीप के अपतटीय क्षेत्र में 21 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। अभी जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: