अश्लील फिल्मों से जुड़ा मामला : राज कुंद्रा, उनके सहयोगी ने जमानत के लिए सत्र अदालत में याचिका दायर की

मुंबई, अश्लील फिल्म बनाने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोरपे ने जमानत के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक सत्र अदालत में याचिका दायर की।

इससे पहले, मजिस्ट्रेट अदालत ने गत 28 जुलाई को दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनाली अग्रवाल के समक्ष यह मामला आज सुनवाई के लिए आया जिन्होंने अभियोजन से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अब 10 अगस्त को आगे सुनवाई होगी।

मुंबई पुलिस ने संबंधित मामले में गत 19 जुलाई को कुंद्रा और थोरपे को गिरफ्तार किया था जो अब न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि आरोपियों द्वारा किया गया कथित अपराध समाज के लिए हानिकारक है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: