भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित सर्वेक्षण पोत लार्ज (एसवीएल) आईएनएस संध्याक ने हाइड्रोग्राफिक सहयोग के लिए 16 से 19 जुलाई 2025 तक मलेशिया के पोर्ट क्लैंग में अपना पहला बंदरगाह दौरा किया। यह यात्रा भारतीय नौसेना हाइड्रोग्राफिक विभाग (आईएनएचडी) और राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय ढांचे के तहत क्षेत्रीय हाइड्रोग्राफिक क्षमता निर्माण में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।
स्वदेश में डिजाइन और निर्मित संध्याक श्रेणी के पहले हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण जहाज, आईएनएस संध्याक को फरवरी 2024 में कमीशन किया गया था। इस जहाज में पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी का सर्वेक्षण करने, समुद्र विज्ञान संबंधी डेटा संग्रह करने की क्षमता है और यह ऑनबोर्ड हेलीकॉप्टर और अस्पताल कार्यों के साथ खोज और बचाव (एसएआर)/मानवीय कार्यों में सक्षम है। इस यात्रा के दौरान प्रमुख गतिविधियों में गहन ज्ञान आदान-प्रदान सत्र, आधिकारिक स्वागत समारोह और अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा देने तथा महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम शामिल हैं। यह यात्रा क्षेत्रीय समुद्री सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।https://x.com/DefProdnIndia/status/1946592415579766840/photo/3